हत्या की गुत्थी सुलझी, तीन गिरफ्तार

0

No

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में मंगलवार शाम कारसवार बदमाशों ने बुलेट सवार एक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपित बदमाशों संकित, संदीप राणा उर्फ काली और रवि उर्फ बसन को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से तीन पिस्टल और 11 कारतूस बरामद हुए हैं। वारदात आपसी रंजिश में हुई थी। पुलिस को अभी आरोपितों के एक साथी की तलाश है।
डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया 16 अप्रैल को पुलिस को खेड़ा नहर के पास युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान रविन्द्र राणा के रूप में हुई । उसे तीन गोली गली थीं। एसीपी गिरीश कौशिक की देखरेख में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसी बीच शुक्रवार देररात को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के मामले में शामिल तीन बदमाश नरेला इलाके में आने वाले है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि रविंदर पर पांच केस दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। उसका छोटा भाई शेखर उर्फ सन्नाटा इलाके का घोषित बदमाश है। वह तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *