बदले-बदले नजर आ रहे दिग्विजय

0

No

-साध्वी प्रज्ञा के सामने आने से याद आ रहे हैं मंदिर
भोपाल, 19 अप्रैल (हि.स.)। भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह बदले-बदले नजर आ रहे हैं। कारण है कि उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कट्टर हिन्दूवादी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है। यही वजह है कि दिग्विजय सिंह चुनाव जीतने के लिए अपनी हिन्दूविरोधी छवि को बदलने की कोशिश में मंदिरों में पूजा-अर्चना कर साधु-संतों से आशीर्वाद ले रहे हैं।
हनुमान जयंती पर शुक्रवार सुबह दिग्विजय सिंह हनुमान मंदिरों में माथा टेकने पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। सुबह 5:30 बजे सबसे पहले सिंह के दर्शन की शुरुआत भोपाल के छोला दशहरा मैदान स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से हुई। यहां उन्होंने महंत से आशीर्वाद लिया और गोशालाओं में गए। इसके बाद सिंह चार्ली श्रीमेहंदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद न्यू मार्केट के हनुमान मंदिर पहुंच गए।
दिग्विजय सिंह के मंदिर प्रेम पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ दीपक विजयवर्गीय ने तंज किया है। उन्होंने कहा, चुनाव के मौसम में दिग्विजय सिंह को याद आ रहा है कि वो हिंदू हैं। सिंह खुद जानते हैं कि अपनी राजनीतिक पारी में वह क्या कर रहे हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *