भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान की छह सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

0

-बेटे को टिकट मिलने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की इस्फीते की पेशकश
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन राज्यों की छह लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह को हरियाणा के हिसार से मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह ने भाजपा की वंशवाद के खिलाफ नीति की वजह से अपने इस्तीफे की पेशकश की है। बीरेंद्र सिंह ने कहा है, वह मंत्री पद एवं राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने को तैयार हैं।
भाजपा ने अपनी 20वीं सूची में राजस्थान की एक, हरियाणा की दो और मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के अलावा पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया पुरबा विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। उलुबेरिया पुरबा में उपचुनाव होना है। इन सीटों पर पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान होगा।
भाजपा ने हरियाणा में हिसार से बृजेन्द्र सिंह, रोहतक से अरविंद शर्मा, मध्य प्रदेश में खुजराहों से विष्णु दत्त शर्मा, रतलाम (एसटी) से जीएस डामोर, धार (एसटी) से छत्तर सिंह दरबार, राजस्थान के दौसा (एसटी) से जसकौर मीणा और पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया पुरबा विधानसभा सीट से प्रतूष कुमार मंडल को टिकट दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *