अंबानी को कर राहत में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं : फ्रांस

0

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। फ्रांस सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनके देश में उद्योगपति अनिल अंबानी को मिली कर राहत में किसी प्रकार का राजनीतिक हस्ताक्षेप नहीं हुआ था तथा विवाद का निपटारा तयशुदा परिपाटी के तहत हुआ था।
दिल्ली में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जिगलर ने कहा कि अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस फ्लैग और फ्रांस के कर अधिकारियों के बीच मौजूदा कानूनी और नियामक प्रणाली के अनुरूप ही अंतराष्ट्रीय स्तर का निपटारा हुआ था। इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक हस्ताक्षेप नहीं था। कर संबंधी यह विवाद वर्ष 2008 से 2012 के बीच का था।
फ्रांस से प्रमुख अखबार ले मोंडे में अंबानी को मिली कर राहत के संबंध में आलेख प्रकाशित किया गया था। उसी संबंध में फ्रांस के राजदूत का यह स्पष्टीकरण सामने आया है। इसमें अनिल अंबानी को फ्रांस में मिली कर राहत को राफेल युद्धक विमान सौदे से जोड़ा गया था। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *