आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने धोनी

0

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
राजस्थान ने इस मैच में चेन्नई के सामने जीत के लिए 151 रनों के लक्ष्य रखा था। जवाब में चेन्नई ने अम्बाती रायडू के 57 और महेंद्र सिंह धोनी के 58 रनों की बदौलत आखिरी ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सूची में दूसरे नम्बर पर गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने अपनी कप्तानी में 71 मैच जितवाये हैं वहीं रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में 55 मैच जीते हैं।
उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी करने का रेकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने आईपीएल में कुल 166 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से 100 मुकाबलों में जीत हासिल की है। धोनी की कप्तानी में उनकी टीम (चेन्नै और राइजिंग पुणे सुपरजायंट) ने 65 मुकाबले हारे हैं और एक मैच का नतीजा नहीं निकला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *