रायबरेली में नामांकन से पहले सोनिया गांधी का रोड शो शुरू

0

No

लखनऊ, 11 अप्रैल (हि.स.)। यूपीए की चेयरपर्सन व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने गुरुवार को नामांकन से पहले पूजा अर्चना के बाद रोड शो शुरू कर दिया है। रोड शो में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और राबर्ट वाड्रा भी अपने बेटे और बेटी के साथ पहुंचे हैं। रोड शो में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। आसपास के कई जनपदों से कांग्रेस कार्यकर्ता भी सोनिया के नामांकन में रायबरेली पहुंचे हैं। रोड शो के बाद सोनिया कलेक्ट्रेट जायेंगी और यहीं पर रोड शो समाप्त हो जायेगा।
इससे पूर्व सोनिया अपने पुरोहित गया प्रसाद शुक्ल के आवास पर पहुंचीं। इंदिरा गांधी भी यहीं से पूजा-अर्चना के बाद नामांकन करने जाती थी। नामांकन के बाद रायबरेली कार्यालय सोनिया जायेंगी और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
गौरतलब हो कि रायबरेली कांग्रेस परिवार की परम्परागत सीट है। सोनिया गांधी का मुकाबला इस बार भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है, जो कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सपा और बसपा ने रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारा है। सोनिया इस सीट पर 2004 से लगातार जीतती आ रही हैं। उनके साथ अखिलेश सिंह, सतीश शर्मा और एमएलसी दीपक सिंह भी मौजूद हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *