लोकसभा चुनाव का पहला चरण आज, 91 लोस सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

0

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होने वाला है। पहले चरण में 14 करोड़ से अधिक मतदाता 1279 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए 170664 पोलिंग बूथ बनाए गए।

इन सीटों पर पड़ेंगे वोट
पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों, उत्तराखंड की सभी पांच सीटों, आंध्रप्रदेश की सभी 25 सीटों, अरुणाचल की दो, असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू और कश्मीर की एक, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की एक, मेघालय की दो, मिजोरम की एक, नागालैंड की एक, ओडिशा की एक, सिक्किम की एक, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की एक, पश्चिम बंगाल की दो, अंडमान और निकोबार की एक और लक्ष्यद्वीप की एक सीट पर मतदान होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *