बदला को लेकर अमिताभ-शाहरुख के बीच नोंकझोंक

0

मुंबई, 10 अप्रैल (हि स)। सुजाय घोष के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बदला को बाक्स आफिस पर अच्छी सफलता मिली। उम्मीद की जा रही थी कि इस फिल्म का निर्माण करने वाली शाहरुख खान की कंपनी रेडचिल्ली इस सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी का आयोजन करेगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। अब तो अमिताभ बच्चन भी पार्टी की मांग करने लगे हैं, लेकिन शाहरुख खान पार्टी देने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। इस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच सवाल-जवाबों का सिलसिला भी चला। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा कि इतनी बड़ी कामयाबी के बाद पार्टी तो होनी चाहिए। बदले में शाहरुख खान ने लिखा कि वे रोज रात को जलसा (जहां अमिताभ बच्चन रहते हैं) के बाहर आते हैं कि कहीं वे (अमिताभ बच्चन) पार्टी तो नहीं दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने हाजिर जवाबी के अंदाज में कहा कि हमने फिल्म में काम कर दिया। प्रमोशन कर दिया। पब्लिक ने फिल्म को पसंद कर लिया। अब पार्टी देने का काम प्रोड्यूसर (शाहरुख खान) को काम करना है। साथ ही बच्चन ने शाहरुख खान के जलसा पर रात को आने को लेकर भी लिखा कि हमारे यहां ऐसे रात को कोई नहीं आता। विगत आठ मार्च को रिलीज हुई फिल्म बदला ने बाक्स आफिस पर 85 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *