नवादा लोकसभा: एनडीए बनाम महागठबंधन की लड़ाई में तीसरा कोण बना रही निवेदिता सिंह

0

पटना,09 अप्रैल  : बिहार की नवादा संसदीय सीट पर इस बार लड़ाई  लोक जन शक्ति पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच है। लेकिन इसमें तीसरा कोण निर्दलीय प्रत्याशी निवेदिता सिंह बना रही है। लोक जन शक्ति पार्टी की ओर से जहां चंदन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं विभा देवी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से चुनाव लड़ रही हैं। दरअसल यहां दो बाहुबलियों की लड़ाई में निवेदिता सिंह अपनी स्वच्छ छवि को लेकर आशांवित हैं। चंदन कुमार जहां बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई हैं, वहीं राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा सिंह हैं। निर्दलीय प्रत्याशी निवेदिता सिंह को समाज के लिए पिछले 20 वर्षों में किए गए अपने काम पर भरोसा है।

कांग्रेस से जुड़ी रही हैं निवेदिता

निवेदिता सिंह 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। निवेदिता सिंह ने कहा कि पार्टी ने इस बार उन्हें नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया था। स्टेट कांग्रेस कमिटी ने नवादा के लिए उनके नाम की अनुशंसा भी की थी। लेकिन अंतिम वक्त में यह सीट गठबंधन दल के पाले में चली गई। उन्होंने कहा कि जनता के दवाब में वे निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि निवेदिता सिंह 2010 में कांग्रेस के टिकट पर नवादा से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। इसके पहले वो 2006 में जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं।

समाजसेविका हैं निवेदिता

निवेदिता सिंह ट्रस्ट के माध्यम से नवादा में लगातार महिलाए,युवा और किसानों के लिए काम करती रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने काफी योगदान दिया है।महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ये हमेशा अभियान चलाती रहती हैं। नवादा में यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर भी इन्होंने पहल की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *