सीबीआई जांच तय समय में निपटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सरकार और एजेंसियों को नोटिस

0

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। सभी मामलों की सीबीआई जांच तय समय सीमा में निपटाए जाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सीबीआई और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त को नोटिस जारी किया है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला महत्वपूर्ण है। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से पांच सालों से लंबित मामलों की रिपोर्ट मांगी। याचिका में ये मांग भी की गई है कि कोर्ट सीबीआई से उन सभी मामलों का ब्योरा मांगे, जिनकी जांच पांच साल से ज़्यादा समय से लंबित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *