जॉन अब्राहम की फिल्म बाक्स आफिस पर पहले दिन ढेर

0

मुंबई, 06 अप्रैल (हि स)। इस शुक्रवार को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की जासूसी फिल्म रॉ ने पहले दिन बाक्स आफिस पर निराश किया है। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ पांच करोड़ का कारोबार किया, जिससे जाहिर होता है कि दर्शकों ने इस फिल्म को खारिज कर दिया। फिल्म कारोबार के जानकारों ने शुक्रवार को सुबह के शोज में मिले रेस्पांस के बाद ही इस फिल्म की असफलता की भविष्यवाणी कर दी थी। पहले दिन के निराशाजनक कारोबार के बाद अब इस फिल्म से भविष्य के लिए बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं बची हैं। फिर भी जानकारों का अनुमान है कि पहले वीकंड तक ये फिल्म 12 करोड़ से 15 करोड़ तक का ही कारोबार कर सकेगी। जानकार ये भी मानते हैं कि इस फिल्म को न तो इस बात का फायदा मिला कि इस शुक्रवार को कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई और न ही इस बात का फायदा मिला कि पिछले शुक्रवार को रिलीज हुईं फिल्मों ने बाक्स आफिस का मैदान छोड़ दिया था। जानकारों का ये भी मानना है कि देश में चुनावी माहौल और आईपीएल का असर भी इस फिल्म पर पड़ा है, लेकिन ज्यादातर का मानना है कि फिल्म अपनी कमजोरियों की वजह से बाक्स आफिस पर असफल रही।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *