छह अप्रैल नामांकन करेंगे गिरिराज, होगी विजय संकल्प सभा

0

बेगूसराय,04अप्रैल(हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह छह अप्रैल को यहां नामांकन दाखिल करेंगे। उसी दिन बेगूसराय में विजय संकल्प सभा का आयोजन की तैयारी है। एनडीए के प्रदेश स्तरीय तमाम नेता शिरकत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गिरिराज सिंह हिन्दी नववर्ष के पहले दिन नामांकन दाखिल करने के बाद जीडी कॉलेज परिसर में विजय संकल्प सभा में शरीक होंगे।सभा को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, जदयू के वरिष्ठ नेता ग्रामीण विकास मंत्री डॉ श्रवण कुमार, लोजपा सांसद रामचन्द्र पासवान, जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित राजग के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए की विस्तारित बैठक हो चुकी है। कार्यक्रम में बूथ लेवल से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *