कांग्रेस का घोषणा पत्र दिखावा छलावा – मायावती

0

No

लखनऊ, 03 अप्रैल (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर बुधवार को सियासी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र पूर्व के इनके वादों की तरह ही दिखावा व छलावा ज्यादा लगता है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक जैसा ही बताया है।
मायावती ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार वादाखिलाफी करने का ही परिणाम है कि उसके वादों के प्रति जनता में विश्वसनीयता की कमी है। वैसे इस मामले में कांग्रेस व भाजपा में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।
बसपा सुप्रीमो ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा के नेतागण बीएसपी-सपा-आरएलडी गठबंधन के हाथों हार से इतने ज्यादा भयभीत हैं कि वे आये दिन मुद्दों के बजाए गठबंधन व इसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ जातिवादी व अनर्गल बयानबाजी ही करते रहते हैं। उन्होंने लिखा है कि उकसावे में नहीं आना है व चुनाव में अच्छा रिजल्ट दिखाकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *