मिशेल ओबामा बनीं सबसे प्रशंसित अमेरिकी महिला, हिलेरी पिछड़ीं

0

वाशिंगटन, 28 दिसंबर (हि.स.)। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने अपनी पूर्ववर्ती हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ कर सर्वाधिक प्रशंसित महिलाओं की सूची में अव्वल स्थान बना लिया है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

गैलप इंटरनेशनल की ओर से जारी की गई सूची में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लगातार 11वें साल सबसे ज्यादा सराहे गए अमेरिकी पुरुष रहे। वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान पाया है।

इस सूची को जनता के वोटों के जरिए तैयार किया जाता है। गैलप इसके लिए हर साल वोटिंग कराता है। 1946 से ही यह सूची जारी की जा रही है। केवल एक बार, साल 1976 में इसे जारी नहीं किया गया था।

गैलप ने कहा है कि यह सर्वे 3 से 12 दिसंबर के बीच किया गय और इस सर्वे में सिर्फ चार प्रतिशत तक की गलती होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि इस सर्वे में भाग लेने वाले 1,025 अमेरिकियों में से 15 फीसदी ने कहा कि वे जिस अमेरिकी महिला की सबसे ज्यादा सराहना करते हैं वे मिशेल ओबामा हैं, जो कि वर्तमान में अपनी किताब ‘बिकमिंग’ के प्रचार में व्यस्त हैं। टॉक शो होस्ट ओपरा विन्फ्रे को इस सूची में पांच प्रतिशत वोटों के साथ हिलेरी क्लिंटन के साथ ही दूसरा स्थान मिला है। इस लिस्ट में वर्तमान प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप को चार फीसदी वोट ही मिले।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *