लोकसभा का चुनाव भी बसपा के साथ मिलकर लड़ेगी जकांछ : अमित जोगी

0

रायपुर, 28 दिसम्बर (हि.स.) । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) राज्य विधानसभा चुनाव की तरह आगामी लोकसभा का चुनाव भी बसपा के साथ मिलकर लड़ेगी। अजीत जोगी के पुत्र एवं पूर्व विधायक अमित जोगी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। हमारी पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी और प्रदेश के विकास को गति देगी। जकांछ को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा चुनाव आयोग से मिल चुका है।
गौरतलब है कि हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में जकांछ-बसपा गठबंधन कुल सात सीटों पर विजयी रहा, जिसमें से पांच सीटें जकांछ की हैं। राज्य में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *