शिवसेना को उचित समय पर जवाब देगी भाजपा : मुख्यमंत्री

0

मुंबई, 26 दिसंबर(हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी फिलहाल शिवसेना को उलजुलूल सवालों का जवाब देने के मूड में नहीं है। शिवसेना को उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यहाँ बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को बताया कि फिलहाल भाजपा आगामी चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन के लिए प्रयत्न कर रही है। पंढरपुर में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें चोर तक कहा था। इसी मुद्दे पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया जाननी चाही थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को टाल दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंढरपुर में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की ओर से भाजपा नेतृत्व पर किए गए हमले से भाजपा में तीव्र नाराजगी फैली हुई है। कई भाजपा नेता शिवसेना को करारा जवाब देने के मूड में है। लेकिन मुख्यमंत्री ने जब तक शिवसेना के साथ गठबंधन नहीं हो जाता तब तक किसी भी तरह का बयान जारी न करने का निर्देश दिया हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *