नागपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव शुरू

0

नागपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। नागपुर के रेशम बाग मैदान में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव शुरू हो गया। उत्सव में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन किया।
नागपुर के रेशम बाग मैदान में गुरुवार को संघ के स्वयं सेवकों की उपस्थिति में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस उपस्थित हैं। कुछ समय बाद सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत उद्बोधन होगा।
संघ के स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम के बाद संघ गायन किया। उसके बाद पथ संचलन भी किया। पथ संचलन इस दौरान नागपुर के विभिन्न भागों से निकला। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी स्वयं सेवक के गणवेश में रेशम बाग आए। पथ संचलन का निरीक्षण डॉ मोहन भागवत ने किया। इस दौरान कैलाश सत्यार्थी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उस्ताद रशीद खान, अन्वर हलीम, इंडिगो के उपाध्यक्ष विक्रम चोना, राणूजी महाराज आदि लोग उपस्थित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *