बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एम्स में हुए दाखिल

0

नई दिल्ली,18 सितंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दाखिल हुए। एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज किया जाएगा। कल नीतीश कुमार दिल्ली आने के बाद सीधे एम्स आए थे और वहां उनका चेकअप किया गया था।
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार लगभग एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उन्हें वायरल बुखार होने की जानकारी लोगों को थी। इस बीच कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री बीमार हैं| इसकी जानकारी लोगों को नहीं दी जा रही है। फिर राजद के नेता तेजस्वी यादव ने इस बारे में ट्विट कर कटाक्ष किया था। इस बीच एम्स के मीडिया कॉर्डिनेटर बीएन आचार्य ने भी कहा है कि नीतीश कुमार एम्स में दाखिल हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *