सुषमा स्वराज ने अनोखी ‘मदर्स ऑन व्हील’ यात्रा को झंडी दिखाई

0

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (हि.स.)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज एक अनोखी कार यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस अनोखी यात्रा को ‘मदर्स ऑन व्हील- ऑउट टू हील द वर्ल्ड’ नाम दिया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य दुनिया को मां की बच्चों के लालन-पालन में सकारात्मक भूमिका को बताना है। नई दिल्ली से शुरू हुई ये कार यात्रा यूनाइडेट किंगडम तक जाएगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार सुबह ‘मदर्स ऑन व्हील- ऑउट टू हील द वर्ल्ड’ यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा पर भारत की चार माएं निकलीं हैं। इन चार माओं की ये ‘मदर्स ऑन व्हील- ऑउट टू हील द वर्ल्ड’ यात्रा दुनिया के 22 देशों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान ये चार माताएं 20 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेंगी। यह यात्रा 60 दिन यानि दो महीने तक चलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *