सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं मंत्री पात्र

0

हुगली, 31 अगस्त(हि.स.) । हुगली जिले के धनियाखाली से तृणमूल कांग्रेस की विधायक और राज्य की मंत्री असिमा पात्र गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम अपने निवास धनियाखाली से मंत्री पात्र सिंगुर में पार्टी के एक कार्यक्रम के हिस्सा लेने के लिये जा रही थीं। जैसे ही उनकी गाड़ी महेश्वरपुर मोड़ इलाके में राज्य सड़क पर पहुंची, सामने से आ रही एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को धक्का मार दिया जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। चालक व खलासी मौके से भागने में सफल रहे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादपुर थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *