अहमद पटेल बने कांग्रेस कोषाध्यक्ष, वोरा महासचिव

0

नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष, मोतीलाल बोरा को महासचिव (प्रशासनिक), लूजिनो फलेरियो महासचिव व पूर्वोत्तर प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही सीपी जोशी को पदमुक्त करते हुए कई अहम फेरबदल किये हैं।
कांग्रेस संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी कि राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे अहमद पटेल को लंबे अरसे से कोषाध्यक्ष का पद संभाल रहे बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा के स्थान पर नियुक्त कर दिया है। मोतीलाल वोरा को महासचिव नियुक्त कर पार्टी की प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा को डा.कर्ण सिंह के स्थान पर पार्टी के विदेश मामलों के विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लूजिनो फलेरियो को महासचिव व पूर्वोत्तर प्रभारी व लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस कार्य़समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *