मोदी के ‘गगनयान’ ऐलान का इसरो ने किया स्वागत

0

बंगलुरु, 15 अगस्त (हि.स.) | इसरो अध्यक्ष के. शिवन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किला की प्राचीर से किये गये उस ऐलान का स्वागत किया है जिसमे उन्होंने वर्ष 2022 से पहले किसी भारतीय के अंतरिक्ष में स्वदेशी गगनयान से पहुंचने की बात की हैं। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस पर गर्व करना चाहिये।
मीडिया से बात करते हुए इसरो चेयरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गगनयान मानवसहित स्पेस प्रोग्राम का ऐलान किया है, ये हमारे लिए खुशी की बात है। देश के लिए ये एक बड़ा तोहफा होगा। इस प्रोजेक्ट से युवा प्रोत्साहित होगे।
शिवन ने कहा कि इस मिशन के लिए करीब दस हजार करोड़ रुपये का फंड चाहिए होगा। इस पर हमें काम करना होगा। हम दो महीने में इसकी पहली प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस ऐलान से हम हैरान हैं, लेकिन इसरो के लिए ये अच्छी बात है। इसके लिए हमें नई तकनीक पर काम करना होगा और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की जरूरत होगी|
उल्लेखनीय है कि अगर 2022 में भारत का मिशन सफल रहता है तो ऐसा करने वाला वह दुनिया का चौथा देश बन जायेगा । इससे पहले सोवियत यूनियन, अमेरिका और चीन अपने नागरिको को खुद के यान से अंतरिक्ष में भेज चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *