मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में मची भगदड़, 25 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

0

मुजफ्फरपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित गरीबनाथ मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में 25 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। भगदड़ में किसी श्रद्धालुओं के मारे जाने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह मंदिर में उम्मीद से अधिक पांच लाख लोग बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे थे। प्रशासन की तरफ से लगाया गया बैरीकेटिंग अचानक टूट गया, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी कैम्प कर रहे हैं। मंदिर के पास से लगातार भीड़ को बाहर निकाला जा रहा है। स्वयंसेवक पूरी मुस्तैदी से सहायता कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भेजा गया है। साथ ही श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल को भी प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *