राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नायपॉल के निधन पर जताया शोक

0

नई दिल्ली, 12 अगस्त (हि.स.) । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटिश लेखक वीएस नायपॉल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति ने ट्विटर पर दिए शोक संदेश में कहा कि वीएस नायपॉल के निधन की खबर पाकर दुख हुआ। उनका निधन पत्र जगत और इंडो-एंग्लियन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। राष्ट्रपति ने कहा कि नायपॉल की किताबें उपनिवेशवाद और मानव स्थिति की एक अन्वेषणकारी खोज हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें उनके व्यापक कार्यों के लिए याद किया जाएगा जिसमें इतिहास, संस्कृति, उपनिवेशवाद, राजनीति और अन्य कई विषय शामिल हैं।
मोदी ने ट्विटर पर दिए शोक संदेश में कहा कि नायपॉल का गुजर जाना साहित्य जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में नायपॉल के परिवार और उनके शुभचिंतकों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि 85 वर्षीय नायपॉल का शनिवार देर रात को लंदन में निधन हो गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *