मोदी सरकार के चार साल, दुनिया के 189 देशों में पहुंचा भारत, सिर्फ 3 शेष

0

नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। केंद्र की मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में भारत दुनिया के 192 देशों में से 189 देशों तक पहुंचा है। इन चार साल में भारत के राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री या केंद्र सरकार के किसी केंद्रीय मंत्री ने दुनिया के इन 189 देशों में आधिकारिक यात्रा कर भारत की विदेश में स्थिति को मजबूत किया है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय में केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों के साथ भारत की विदेश नीति को लेकर आयोजित बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सभी केंद्रीय मंत्रियों का इस सहयोग के लिए आभार माना।
सुषमा स्वराज ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देशों में से भारत को छोड़कर शेष 192 देशों से भारत ने इन चार साल में राजनयिक स्तर पर संपर्क स्थापित करने की कोशिश की है। इसके तहत् भारत की ओर से राष्ट्राध्यक्ष या केंद्रीय मंत्री स्तर की आधिकारिक यात्राओं का आयोजन किया गया। अभी तक भारत 189 देशों में ऐसी द्विपक्षीय यात्राएं आयोजित कर चुका है। दुनिया के अब केवल तीन देश बाकी है, जहां भारत के किसी राष्ट्रीय स्तर के नेता की यात्रा होनी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *