पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 7 अगस्त तक रोक

0

नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने 7 अगस्त तक पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

पिछले 19 जुलाई को सीबीआई ने एयरसेल मैक्सिस डील मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पूरक चार्जशीट दायर किया पी चिदंबरम को अभियुक्त बनाया। पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम भी इस मामले में अभियुक्त हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *