राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थानों को नष्ट करना चाहती है कांग्रेसः अमित शाह

0

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थानों को नष्ट करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसी संस्थान को नहीं छोड़ा है| वह चुनाव आयोग, उच्चतम न्यायालय और सेना पर हमला करती आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को दलित और महिला विरोधी ठहराए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमारे संविधान की भावना को नष्ट कर दिया है। श्री शाह ने ट्वीट कर कहा कि राहुल लोकतंत्र का शासन नहीं बल्कि वंश का शासन चाहते हैं। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष एक अभियान के तहत संवैधानिक संस्थानों को ऐसा कर रहे । भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संस्थान जो भारतीय संविधान की देन हैं, उन्हें कांग्रेस के हमले से बचाया जाना चाहिए। श्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी डॉ अंबेडकर का अपमान करने की पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। जब तक बाबा साहेब जिंदा थे तब नेहरू-गांधी परिवार ने उनका अपमान किया और अब वह नहीं हैं तो भी उन्हें अपमानित किया जाना शर्मनाक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *